Positive Connect

एक पहल

Brij Utensil Bank: राजस्थान में यहां 6 दोस्तों की अनूठी पहल

Brij Utensil Bank

राजस्थान में 6 दोस्तों ने अनूठी पहल करते हुए बृज बर्तन बैंक (Brij Utensil Bank) की स्थापना की है, जो ना केवल सराहनीय है, बल्कि अनुकरणीय भी है। भरतपुर के 6 दोस्तों की यह अनूठी पहल (Anuthi Pahal) पर्यावरण संरक्षण (Environmental Conservation) में मददगार बनेगी तो आमजन को भी सहुलियत प्रदान करेगी।

Brij Utensil Bank

शादी-समारोह के लिए यहां मिलते हैं फ्री में बर्तन

भरतपुर (राजस्थान)। राजस्थान में भरतपुर शहर के 6 दोस्तों ने मिलकर Anuthi Pahal करते हुए बृज बर्तन बैंक (Brij Utensil Bank) बनाई है, जिससे शादी-विवाह समारोह के साथ ही अन्य कार्यक्रमों के लिए स्टील के बर्तन नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। फिलहाल इन बर्तनों में थाली, कटोरी, गिलास, चम्मच और नाश्ता प्लेट आदि शामिल हैं।

शादी-विवाह समारोह में डिस्पोजल आइटम जैसे प्लास्टिक की कटोरी, गिलास, प्लेट आदि पर बड़ा खर्चा होता है और उससे भी ज्यादा पर्यावरण के लिए गंभीर समस्या पैदा हो रही है। भरतपुर शहर के 6 दोस्तों ने मिलकर इससे निजात दिलाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए Brij Utensil Bank की Anuthi Pahal की है।

पर्यावरण को सुरक्षित व संरक्षित करने के मकसद से भरतपुर में शुरू की गई Anuthi Pahal के तहत खोले गए बृज बर्तन बैंक (Brij Utensil Bank) के पास फिलहाल स्टेनलेस स्टील के 250 सैट हैं, जिन्हें पहले आओ, पहले पाओ की वरीयता के आधार पर लोगों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Brij Utensil Bank
Also Read

ऐसे हुई अनूठी पहल की शुरूआत

इस Anuthi Pahal की शुरुआत रवि जिंदल के प्रयासों से हुई। रवि मूलत: कुम्हेर के रहने वाले हैं, लेकिन उनके पिता दिनेश चंद जिंदल उत्तरांचल पॉवर कॉ-ओपरेशन लिमिटेड में सर्विस करते थे, इस कारण रवि की पढ़ाई-लिखाई नैनीताल में हुई, जो वर्ष 1996 में लौटकर भरतपुर आए।

पॉजिटिव कनेक्ट को बातचीत में रवि जिंदल बताते हैं कि उत्तराखंड में पर्यावरण को लेकर संवेदनशीलता अधिक है। रवि जब भी भरतपुर में विवाह समारोह में डिस्पोजल का ढेर और उससे उठती संड़ाध देखते तो बहुत पीड़ा होती थी।

वे कहते हैं कि इसलिए मैंने अपने मित्रों को उत्तराखण्ड में एक संस्था द्वारा चलाए गए हिमालियन बर्तन बैंक का विचार साझा किया और ऐसी ही Brij Utensil Bank खोलकर Anuthi Pahal भरतपुर में करने की बात कही। इस पर सभी दोस्त दिलीप गुप्ता, विशेष सिंघल, ब्रजेश अग्रवाल, नीरज गुप्ता और प्रमोद गोयल भी सहमत हो गए।

रवि जिंदल पॉजिटिव कनेक्ट को बताते हैं कि हम सभी दोस्तों ने अनूठी पहल के तहत बृज बर्तन बैंक (Brij Utensil Bank) के लिए आपसी सहयोग से 250 थाली सैट खरीदे। इनमें एक बड़ी थाली, 4 कटौरी, चम्मच और स्टील गिलास के अलावा 250 नाश्ता प्लेट, चम्मच और स्टील जग खरीदे। इन्हें कार्यक्रमों के लिए नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है।  इस तरह भरतपुर में बृज बर्तन बैंक (Brij Utensil Bank) की विधिवत शुरूआत 28 सितम्बर, 2025 को किला स्थित हटीले वाले हनुमान मंदिर से की गई।

पॉजिटिव कनेक्ट से चर्चा के दौरान रवि जिंदल ने बताया कि उन्होंने ‘ पर्यावरण युक्त भरतपुर, डिस्पोजल मुक्त भरतपुर ’ टैग लाइन भी रखी है ताकि आमजन को इस Anuthi Pahal  का उद्देश्य आसानी से समझ आ सके।

बर्तन बढ़ाने की योजना भी

भरतपुर में शुरू की गई इस Anuthi Pahal को लेकर पॉजिटिव कनेक्ट को अपना अनुभव साझा करते हुए रवि जिंदल बताते हैं कि Brij Utensil Bank में हर दिन कहीं न कहीं से बर्तनों की डिमांड आ रही है, लेकिन अभी हमारे पास बर्तन पर्याप्त नहीं है। इसका अहसास तब हुआ, जब दशहरा के दिन तीन जगह से बर्तनों की डिमांट आई, तो हमारे पास उपलब्ध 250 सैट कम पड़ गए। अब हम इनकी संख्या 1000 करना चाहते हैं।

Anuthi Pahal के तहत शुरूआती प्रयास यह है कि हम 6 दोस्त ही मिलकर इसे पूरा करें। हालांकि हमारे पास शहर से सहयोग के लिए लोगों के फोन खूब आ रहे हैं। लोगों ने चाहा तो फिर बाद में Brij Utensil Bank में बर्तनों के सैटों की संख्या को 2000 भी किया जाएगा।

वे बताते हैं कि दीपावली के त्योहार के कारण ब्रज अंचल में अन्नकूट प्रसादी की धूम रहती है। इसलिए आने वाले दिनों में Brij Utensil Bank का  फोकस अन्नकूट प्रसादी के कार्यक्रमों से डिस्पोजल सामग्री को हटाकर स्टील के बर्तनों के उपयोग पर रहेगा।

Brij Utensil Bank

मूल ध्येय डिस्पोजल से छुटकारा दिलाना

बृज बर्तन बैंक (Brij Utensil Bank) से जुड़े दिलीप गुप्ता पॉजिटिव कनेक्ट को बताते हैं कि Anuthi Pahal के तहत हमारी कोशिश आयोजनों में डिस्पोजल सामग्री से छुटकारा दिलाना है, क्योंकि पत्तल और मिट्टी के बर्तनों का उपयोग अब बहुत कम हो गया है।

डिस्पोजल में ज्यादातर सामग्री प्लास्टिक की होती है, जो मानव स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण के लिए भी हानिकारक होती है। शादियों में एक व्यक्ति के भोजन में औसतन 15 रुपए का डिस्पोज़ल सामग्री उपयोग में आती है, जो बाद में जल, अग्नि, आकाश, वायु और पृथ्वी सहित पशुओं व खेती को भी नुकसान पहुंचाती है।

हर कॉलोनी में हो ऐसा बर्तन बैंक

भरतपुर में प्रेम गार्डन के संचालक रोहित गोयल बताते हैं कि भरतपुर शहर में बृज बर्तन बैंक  (Brij Utensil Bank) की Anuthi Pahal है और यह युवाओं का अच्छा कदम है, जो लोगों के स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण संरक्षण के फायदेमंद होगा। पॉजिटिव कनेक्ट से बातचीत में रोहित गोयल बताते हैं कि Anuthi Pahal के तहत ऐसे Brij Utensil Bank शहर की हर कॉलोनी में बनने चाहिए। पर्यावरण की स्वच्छता के लिए उन्होंने लोगों से डिस्पोजल को त्यागने की अपील की।

पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के लिए अनूठी पहल

जसबंत विद्या भवन समिति के प्रबंधक डॉ. रजत आर्य ने बताया कि उन्होंने एक मोबाइल शॉप के उद्घाटन कार्यक्रम में ब्रज बर्तन बैंक (Brij Utensil Bank) के बर्तनों का उपयोग किया। शहर में यह बहुत अच्छा काम हुआ है, जो पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम की दिशा में Anuthi Pahal है।

लोगों को भी इसका अधिकाधिक उपयोग करना चाहिए और Anuthi Pahal के तहत खोले गए बृज बर्तन बैंक (Brij Utensil Bank) को बढ़ाने में सहयोग भी करना चाहिए। हालांकि अभी छोटी पहल है, जो निश्चित ही लोगों के सहयोग से बड़ी होगी। मैं खुद भी Brij Utensil Bank को अपेक्षित सहयोग करूंगा।

Related Story