राजस्थान में सकारात्मक खबरें, सफलता की प्रेरणादायक कहानियां
पॉजिटिव कनेक्ट का विजन: पॉजिटिव कनेक्ट सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने वाला राजस्थान का ऐसा डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म है, जहां अच्छे काम के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों की सफल व प्रेरणादायक कहानियां देता है।
पॉजिटिव कनेक्ट का मिशन : सकारात्मक खबरों व कहानियों के माध्यम समाज को जागरूक करने का काम करता है। राजस्थान में ग्रामीण व महिला पत्रकारिता को बढ़ावा देने और गांव-देहात में सकारात्मक पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को प्रोत्साहित करने को भी प्रयासरत है।
पॉजिटिव कनेक्ट की टीम : राजस्थान के प्रत्येक जिले में अपनी टीम तैयार कर रहा है। शुरूआत में कई जिलों में वरिष्ठ एवं स्वतंत्र पत्रकार जुड़े हैं, जिन्हें दो दशक से अधिक समय तक विभिन्न मीडिया संस्थानों के सम्पादकीय विभाग में काम करने का अनुभव प्राप्त है।
फिलहाल पॉजिटिव कनेक्ट की टीम सीमित है, जिसे बढ़ाने की दिशा में सतत प्रयास जारी हैं। राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर सेवाभावी और अच्छा काम करने वाले पत्रकारों को जोड़ा जाएगा। आप Positive Connect टीम का हिस्सा बनने को उत्सुक हैं तो उसके लिए आप हमें Contact Us में जाकर मेल भेज सकते हैं।
पॉजिटिव कनेक्ट के बारे में
पहल (Positive and Human Angle Light) मीडिया सोसायटी द्वारा संचालित Positive Connect एक ऐसी पहल है, जो राजस्थान में अपनी सकारात्मक सोच के साथ विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने वाले लोगों को मंच प्रदान करता है और उनके संघर्ष और सफलता से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियों को देश-दुनिया के सामने लाने का काम करता है। साथ ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी प्रयासरत है।
सीमित क्षेत्र में काम करने वालों के भी साथ
पॉजिटिव कनेक्ट, गांव-देहात के ऐसे लोगों को भी बढ़ावा देता है, जो अपने यूनिक आइडिया से सकारात्मक कार्य कर सीमित क्षेत्र में भी अन्य लोगों को प्रभावित तो करते ही हैं, प्रोत्साहित भी कर रहे हैं।
शुरूआती दौर में उनका काम छोटा हो सकता है, लेकिन सभी जानते हैं कि बूंद-बूंद से घड़ा भरता है। हर काम की शुरूआत छोटे से ही होती है, मगर जज्बे के साथ ईमानदारी से की गई सतत मेहनत व लगन से ही एक दिन काम बड़ा होता है और उपलब्धि बनता है।
आज के दौर की बड़ी जरूरत
रहें पॉजिटिव, करें पॉजिटिव और जुड़ें पॉजिटिव…आज के दौर की बड़ी जरूरत है। यह दौर हताशा व असुरक्षा का है। ऐसे में समाज में अच्छा काम करने वाले किरदारों को सबके सामने लाने की उम्मीद भरी पहल भी है।
व्यक्तिगत, सामूहिक, सामुदायिक, संस्थानिक व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रयासों से समाज में बदलाव लाने व नवाचार करने वालों को प्रोत्साहित करने का प्रयास है।
Positive Connect महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, समाज सेवा, धर्म-कर्म आजीविका, ग्रामीण विकास, कला-संस्कृति, साहित्य, खेलकूद, वन-पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, पर्यटन, जल संरक्षण, खेती-किसानी, पशुपालन, जीवनशैली जैसे क्षेत्रों में अच्छा काम कर रहे लोगों को सबके सामने लाने को उत्सुक है।
पॉजिटिव कनेक्ट क्यों?
देश-दुनिया में आज प्रतिस्पर्धा का माहौल है, जिससे मीडिया हाउस पर भी बाजारवाद हावी है। ऐसा भी नहीं है कि वहां सफल कहानियां प्रचारित-प्रसारित ही नहीं होती, लेकिन उनमें से ज्यादातर कहानियां सीमित क्षेत्र में सिमटकर रह जाती हैं।
पॉजिटिव कनेक्ट ऐसी कहानियों को भी दूर तक पहुंचाने की कोशिश में है और सीमित क्षेत्र में भी अच्छा काम करने वालों को उनके साथ खड़ा होने का भरोसा दिलाता है।
पॉजिटिव लिखें और पॉजिटिव पढ़ें भी
आप पत्रकार हैं या फिर लेखन में रुचि रखते हैं। आप पॉजिटिव सोचते हैं और खुद जैसी सोच वालों को सामने लाने की इच्छा पाले बैठे हैं तो फिर देर कैसी? जुडि़ए Positive Connect से।
आप पॉजिटिव सोच के साथ पॉजिटिव लिखें और पॉजिटिव पढ़ें भी, ऐसा हमारा मानना है। आपके आसपास पॉजिटिव काम करने वाले के बारे में हमें सूचना देकर आप मददगार भी बन सकते हैं।