By – राजेश खण्डेलवाल
11 January 2025
Sampoorna Shiksha NGO अपने 5 प्रोजेक्टों से करौली (राजस्थान) में वंचित बच्चों के जीवन को बेहतर बना रही है, जो बाल विकास की वाहक व बदलाव की पहल है। सम्पूर्ण शिक्षा करौली की पाठशालाओं में शिक्षकों को गतिविधि आधारित शिक्षण का प्रशिक्षण दे रही है। राजस्थान के अन्य क्षेत्रों में भी वंचित बच्चों का जीवन संवारने पर विचार कर रही है।
शिक्षकों को Sampoorna Shiksha का प्रशिक्षण
करौली (राजस्थान)। सम्पूर्ण शिक्षा (Sampoorna Shiksha) से अब राजस्थान के वंचित बच्चों का भी जीवन रोशन हो सकेगा। इसके तहत करौली जिले में गतिविधि आधारित शिक्षण (Activity Based Teaching) के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जल्द ही अन्य क्षेत्रों में संचालित पाठशालाओं में कार्यरत शिक्षकों को Sampoorna Shiksha की ट्रेनिंग दी जाएगी। बच्चों के लिए जरूरी संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
Sampoorna Shiksha की फाउण्डर लता श्रीनिवासन पॉजिटिव कनेक्ट को बताती हैं, सबसे पहले साउथ इंडियन एज्युकेशन सोसायटी (SIES) की वेद पाठशाला के 10 छात्रों को ऑफलाइन 10वीं कक्षा की तैयारी कराई, जिनका परिणाम अच्छा रहा। इससे हमारा उत्साह बढ़ा। तब, नई दिल्ली के प्रगति व्हील्स स्कूल के 50 बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया गया, जिनका भी परिणाम बेहतर रहा।
यह कोरोना से पहले की बात है। तब हमने 3 साल तक ऐसा किया, लेकिन कोरोना में ऑफलाइन काम बंद हो गया, तब मैंने बहन पुष्पा सुब्रमण्यम के साथ मिलकर सम्पूर्ण शिक्षा का गठन किया, जिससे बाद में वैदेही पगरिया को जोड़ा।
अंतराल पाटने और सृजन के लिए कर रही काम
अब हम तीनों मिलकर नवीन व प्रभावशाली पहलों के माध्यम से शैक्षिक अंतराल को पाटने और सृजन के लिए काम कर रही हैं, जिसके उत्साहजनक परिणाम सामने आ रहे हैं। सीखने के परिवर्तनकारी अवसरों से सम्पूर्ण शिक्षा को 1000 वॉलियंटर और 5 बिजनेस स्कूलों के 500 इंटर्न का सहयोग भी मिल रहा है।
पॉजिटिव कनेक्ट से बातचीत में Sampoorna Shiksha NGO की फाउंडर लता श्रीनिवासन बताती हैं कि इस बदलाव का समर्थन करने के लिए हम देश-दुनिया में 5 प्रोजेक्टों पर काम करते हैं, जो सुदूर और वंचित क्षेत्रों के बच्चों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाए गए हैं।
- Jagram Gurjar 3 दशक के संघर्ष से संगठन बनाने तक की कहानी
- Sushila दे रही अखबार की कतरनों से 50 महिलाओं को रोजगार
- Best Positive News Stories in Rajasthan-Positive Connect
- Naina Rathore : 4 साल में बागवानी से मिली पहचान, तनाव खत्म
- Free Teaching : अलवर में सीमा मेहता बनी 300 बच्चों की मददगार
- Pink Yam Farming से आप ऐसे कमा सकते हो 2 लाख रुपए बीघा
- Israeli Kanak से राजस्थान के इस किसान की ऐसे हुई 2 गुणा कमाई
- Brij Utensil Bank: राजस्थान में यहां 6 दोस्तों की अनूठी पहल
- Geeta Kumari ने राजस्थान यहां और इसलिए कराई 3 बीघा भूमि दान
- Rajesh Lawania : 500 सरकारी स्कूलों में बदलाव के नायक
- Principal Neelam Yadav को मिला नेशनल टीचर अवार्ड 2025
- Okra Cultivation से राजस्थान के इस गांव को मिली नई पहचान
- Teacher Durgaram Muwal ने यहां कराया 2000 बच्चों को मुक्त
- Teacher Sunita Gulati: 2022 में अर्जित किया राष्ट्रीय सम्मान
- Teacher Deepak Joshi बीकानेर को 2023 में मिला ग्लोबल अवार्ड
- Hockey in Hanumangarh: ‘इन्होंने’ ऐसे बढ़ाई साख
- Green Chilli Cultivation: यहां 2 करोड़़ से ज्यादा की पैदावार
- Pad Woman Bharti : 5000 गरीब महिलाओं को बना रही आत्मनिर्भर
- Imran Khan Alwar : ग्लोबल टीचर प्राइज 2024 में शार्टलिस्ट
- Orphanage अब ‘इनका’ घर-परिवार, भरतपुर में 2020 में यहां खुला
- Sampoorna Shiksha : 5 प्रोजेक्टों से बाल विकास की वाहक
- Tara Sansthan: वृद्धाश्रमों में ऐसा आनंद ले रहे 300 बुजुर्ग
- WhatsApp Group से नेक काम, भरतपुर बीट्स से 271 युवा जुड़े
- Anganwadi Worker अनिता को यूं मिला 2024 में राष्ट्रीय सम्मान
- Teacher Priyanka: इस सरकारी स्कूल का नामांकन ऐसे किया 2 गुणा
- Prashant pal : 4700 महिलाओं को सशक्त बनाने की प्रेरक कहानी
- Menstruation Aware: यहां 55 फीसदी महिलाएं यूज करती ये पैड्स
- Watermelon Cultivation: 20 बीघे में नवकिरण से तेजवीर निहाल
- Government School बना 3 साल में बदहाली से आदर्श
- Teamwork से अलवर का यह स्कूल भवन 3 साल में बना आकर्षक
- Madhu Charan वर्ष 2019 से लड़ रही महिलाओं के हक की लड़ाई
- Schoolgirls का आत्मविश्वास बढ़ा रही यह ड्रेस, बनाए 3 ग्रुप
- Teacher Maya Khichar ऐसे बनी मजबूत, 2 मौंतों का दर्द झेला
- Right Guidance: मेवात में कोमल की 3 साल में ऐसे बदली जिंदगी
- Mewat Daughters बनीं आत्मनिर्भर, शिक्षा पाने को चलीं 10 किमी
- Girls Education : मजदूरी से फीस जुटा कॉलेज पहुंची 12 स्टूडेंट
- Mewat Woman : शादी बाद फिर पढ़ाई, 10 वीं-12वीं पास की
- Illiteracy in Mewat : 2 दशक से दाग मिटा रही मुस्लिम बेटियां
- Uneducated Jummi : 14 साल का संघर्ष, बेटी को ऐसे बनाया जेईएन
- yoga से सेहत की संजीवनी ऐसे बांट रहे 70 वर्षीय ऋषिकेश
- Girl Education मेवात में बढ़ावा दे रहे 53 साल के नूर मोहम्मद
- Unique Restaurant देखने का क्रेज ज्यादा, लागत 3 करोड़
- कभी मौत का दूसरा नाम था AIDS, अब कम हो रही बीमारी
- Digital Library बढ़ा रही 13 स्कूल में बच्चों का आत्मविश्वास
- Suratgarh CHC की डॉक्टर्स ने ऐसे बदली दशा, ओपीडी हुई 15 सौ
- Relief Disabled : पाली में स्वावलंबन फाउंडेशन की अभिनव पहल
- Plantation: बेटी की बीमारी से बदल गई 40 वर्षीय डाक्टर की सोच
- Forbes Magazine : 10 उद्यमियों में भरतपुर के Dr. Naveen Parashar
- Free Education : पैरों से लिखता राजस्थान का 34 वर्षीय कृष्णा
- Helicopter Ride 75 वर्षीय दादी को निजी हेलीकॉप्टर में घुमाया
- Manish Kumar Sunari हेलीकॉप्टर कम्पनी बना दे रहे 80 को नौकरी
- इस देश का Education System सर्वाधिक दबावभरा
- इस देश का Education System दुनिया में सबसे श्रेष्ठ
- IT Jobs Rajasthan : जैनेन्द्र दे रहे 200 युवाओं को रोजगार
- Classical Music के मुरीद यहां ग्रामीण, फिल्मी गानों से परहेज
- Free Library: बच्चों को शिक्षा दे रहा 32 वर्षीय युवा समयसिंह
- Kavita Singh Bharatpur : 20 सालों से स्ट्रीट डॉग की मसीहा
- Specially Abled Children: संकेत संग 200 होनहार दिखा रहे हुनर
- Dragon Fruit की खेती करके आप भी इनकी तरह हो सकते हैं मालामाल
- Organic Farming : राजस्थान की 3 महिला किसानों की सफल कहानी
- Hitech Nursery : राजस्थान में इस किसान की ऐसे बढ़ी 4 गुणा आय
- knowledge enhancement program: विदेश में नया सीखेंगे युवा किसान
- Bargad Man Teacher: मनाते पौधों का बर्थडे, बांधते रक्षासूत्र
- Journalist Jyoti Sharma : 300 कहानियां लिखने से मिली पहचान
- Apnaghar Bharatpur: 6 हजार असहायों की सहारा बनीं बबीता दीदी
- Keoladeo National Park: घना घूमने वाले पर्यटकों को राहत
- Mustard : 6 उन्नत किस्में विकसित, बढ़ाएंगी उत्पादन और तेल
- Special Rescue Campaign: अपनाघर में ये खुश तो वे अपने घर में
- Mobile Veterinary Unit : पशु बीमार है तो घबराएं नहीं
- Special Childrens के अभिभावक राजस्थान में ऐसे हुए चिंतामुक्त
- Special Children Rajasthan : ‘इनके’ 12 बच्चों की बदली किस्मत
- Special Children : ‘इन्हें’ अनदेखा नहीं, ऐसे प्यार की है दरकार
- Bikaner Ki Pathani 5 साल की तब दोनों हाथ खोए, हिम्मत नहीं
- Mrityu Bhoj : कब मिलेगा ऐसी कुरीति से छुटकारा
- Viksit Bharat : जन भागीदारी से ही होगा सपना साकार
- World Smile Day तलाश शुद्ध मुस्कुराहट की!
- Nek Kamai Foundation ने किया 218 गरीब बेटियों का कन्यादान
- Dhannaram Nayak:राजस्थान में बाल विवाह के खिलाफ 2 दशक से जंग
- Dr Mahendrapal: राजस्थान में यहां 50 साल से कर रहे फ्री इलाज
- Kinnar Neetu Mausi ने राजस्थान में बसाया 130 बेटियों का घर
सम्पूर्ण शिक्षा के 5 प्रोजेक्ट
किताब-खिलौना : किताबों और खिलौनों वाली लाइब्रेरी बनाई जाती है, जो सीखने को मजेदार, आसान और अधिक प्रभावी बनाती है।
प्रोजेक्ट ई-स्मार्ट शिक्षा किट: परस्पर संवाद और आधुनिक शिक्षण सहायक सामग्री शामिल की जाती है।
इंग्लिश-ऑन-कॉल: शिक्षण के साथ बोलचाल में अंग्रेजी के प्रयोग से आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।
कम्प्यूटर लैब : कौशल वृद्धि के लिए कंप्यूटर लाइब्रेरी की स्थापना की जाती है।
एसएस अकेडमी: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के अनुसार शिक्षकों का नवीनतम शिक्षा शास्त्र पर ध्यान केंद्रित करने और उनमें व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है।
मिला प्योर इंडिया सोशल इम्पैक्ट अवार्ड 2022
सम्पूर्ण शिक्षा की फाउण्डर पुष्पा सुब्रमण्यम पॉजिटिव कनेक्ट को बताती हैं कि Sampoorna Shiksha को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्योर इंडिया ट्रस्ट ने प्योर सोशल इम्पैक्ट अवार्ड 2022 प्रदान किया। इसमें देशभर की 156 NGO शामिल हुई, जिसमें सम्पूर्ण शिक्षा को दूसरा स्थान मिला।
वे बताती हैं कि सम्पूर्ण शिक्षा को उसके समर्पण और प्रभावकारी बदलाव के कारण पिछले वर्षों में कई अन्य सम्मान भी मिले।
शिक्षकों को 8 माह का प्रशिक्षण
शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध Sampoorna Shiksha की फाउण्डर पुष्पा सुब्रमण्यम बताती हैं कि हम फिलहाल गतिविधि आधारित शिक्षण के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। राजस्थान के करौली में रेखा पाठशाला में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया है और कई अन्य पाठशालाओं के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण की अवधि करीब 8 माह की होती है।
शिक्षक को भेजने होते हैं फोटो व वीडियो
वे बताती हैं कि हमारी टीम सप्ताह में एक बार ट्रेनिंग देती है और फिर शिक्षक उसे सप्ताहभर क्लास में क्रियान्वित करता है। शिक्षक को इससे जुड़े फोटो व वीडियो Sampoorna Shiksha NGO को भेजने होते हैं, जिससे यह पता लगाया जाता है कि जो सिखाया है, शिक्षक उसे सही से अमल कर भी रहा है या नहीं।
अन्य जिलों में भी ट्रेनिंग देने पर विचार
इसी तरह की ट्रेनिंग राजस्थान के अन्य जिलों में भी संचालित पाठशालाओं के शिक्षकों को देने पर विचार चल रहा है। ट्रेनिंग के बाद उन पाठशालाओं में बच्चों को सम्पूर्ण शिक्षा मिल सके, इस पर काम किया जा सकेगा।
Sampoorna Shiksha एक नजर में
सम्पूर्ण शिक्षा फिलहाल देश के 20 राज्यों के साथ दुनिया के 3 अन्य देश यूएसए, यूएई व सिंगापुर में भी काम कर रही है। Sampoorna Shiksha NGO 3 हजार से ज्यादा बच्चों को लाभान्वित कर चुकी है। संस्था शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के 25 स्कूलों में भी काम कर रही है।
इन राज्यों में Sampoorna Shiksha
* राजस्थान * झारखण्ड
* लेह * उत्तराखण्ड
* बिहार * उत्तरप्रदेश
* असम * महाराष्ट्र
* कर्नाटक * आंध्र प्रदेश
* तमिलनाडु * तेलंगाना
* केरल * दिल्ली
* अरुणाचल प्रदेश * त्रिपुरा
* पश्चिम बंगाल * मध्यप्रदेश
* जम्मू * कश्मीर
100 से ज्यादा टीचर्स को ट्रेनिंग
Sampoorna Shiksha NGO की ओर से एसएस अकेडमी टीचर ट्रेनिंग के जरिए 4 राज्यों के 10 स्कूल व सामुदायिक पाठशालाओं के 100 से अधिक टीचरों को ट्रेनिंग दी है। इससे 2 हजार से ज्यादा बच्चों को सम्पूर्ण शिक्षा का लाभ मिला है। 50 से अधिक पाठ्यसामग्री की किटों का वितरण किया जा चुका है।
ये हुआ बदलाव
Sampoorna Shiksha की गतिविधियों से 8 ग्रामीण व 2 शहरी स्कूलों में भी बदलाव आया है। उनमें बच्चों की उपस्थिति 60 फीसदी बढ़ी है तो 2 हजार बच्चे व 100 से अधिक टीचर प्रभावित हुए हैं। इन स्कूलों में पढ़ाई का फ्रेंडली माहौल भी बना है।
डिजिटल शिक्षा में बढ़ोतरी
Sampoorna Shiksha के डिजिटल इंटरवेशन से 17 पिछड़े स्कूलों में 50 फीसदी डिजिटल शिक्षा में बढ़ोतरी हुई है, जहां हर माह 30 घंटे पढ़ाई हो रही है।
अंग्रेजी की स्किल बढ़ी
Sampoorna Shiksha के इंग्लिस ऑन कॉल के जरिए 12 राज्यों के 5 हजार से अधिक बच्चे लाभान्वित हुए हैं। इससे 40 फीसदी ने अंग्रेजी सीखने में दिलचस्पी दिखाई तो 20 फीसदी में अंग्रेजी की स्किल बढ़ी है। इनमें 30 फीसदी देहाती बच्चे व 70 फीसदी शहरी बच्चे हैं।
पहुंच व क्षेत्र ऐसे बढ़ा
Sampoorna Shiksha को 40 से अधिक संगठनों का सहयोग मिला है। इससे बच्चों तक पहुंचने में 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है तो क्षेत्र का दायरा भी 25 फीसदी बढ़ा है।
