By – राजेश खण्डेलवाल
17 September 2024
Okra Cultivation से राजस्थान में भरतपुर जिले के ठेई गांव को नई पहचान मिली है। ग्रामीण इसे भिंडी गांव कहने लगे हैं। यहां के किसान गोविन्द की सफल प्रेरक कहानी…
Okra Cultivation से किसान गोविन्द ऐसे बना करोड़पति
भरतपुर (राजस्थान)। Okra Cultivation ने पूर्वी राजस्थान के एक गांव को ऐसी पहचान दिलाई कि आसपास के गांवों में आम बोलचाल में ग्रामीण इसे भिंडी वाला गांव या भिंडी गांव बोलने लगे हैं।
यहां करीब 600-700 बीघा जमीन में भिंडी की पैदावार हो रही है। इस गांव का एक किसान Okra Cultivation से करोड़पति बन गया तो उसने अन्य किसानों को भी प्रेरित किया।
इस गांव की जनसंख्या लगभग ढाई हजार और घरों की संख्या लगभग 800 है। यहां अब कोई ऐसा घर-परिवार नहीं है, जो Okra Cultivation ना करता हो। यह गांव भरतपुर जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर उत्तरप्रदेश सीमा से लगा है, जो ऊंदरा ग्राम पंचायत में आता है। इस गांव का असली नाम ठेई है, जिसे लोग अब भिंडी गांव भी कहने लगे हैं।
ऐसे आया Okra Cultivation का आइडिया
भिंडी की खेती से सालाना 2 करोड़ तक कमाने वाले ठेई गांव (Bhindi Gaon) के 37 वर्षीय किसान गोविन्द सिंह पॉजिटिव कनेक्ट को बताते हैं, इसकी शुरुआत 2005 में हुई थी। उनके मामा ने पिता रणवीर सिंह से Okra Cultivation करने के लिए 12 बीघा खेत 10 हजार प्रति बीघा के हिसाब से किराए पर लिया। उस समय हम गेहूं, बाजरा और तिल की खेती करते थे। इससे मामा ने मात्र 6 माह में 15 लाख रुपए कमाए और बाइक, ट्रैक्टर खरीदने के साथ ही घर भी बना लिया।
पहली बार में 12 बीघा पर की खेती
बातचीत में पॉजिटिव कनेक्ट को किसान गोविन्द सिंह ने बताया कि मामा को आर्थिक लाभ को देखकर उनके पिता ने भी 12 बीघा जमीन पर Okra Cultivation की और उनकी भी मामा की भांति कमाई हुई।
गोविंद बताते हैं, उनके पास पुश्तैनी करीब 250 बीघा जमीन है। पारंपरिक खेती से इतना मुनाफा नहीं होता था। लेकिन, जब पता चला कि सब्जियां उगाकर इतना मुनाफा कमाया जा सकता है तो पूरे खेत में सब्जियां उगाने का निर्णय लिया।
- Jagram Gurjar 3 दशक के संघर्ष से संगठन बनाने तक की कहानी
- Sushila दे रही अखबार की कतरनों से 50 महिलाओं को रोजगार
- Best Positive News Stories in Rajasthan-Positive Connect
- Naina Rathore : 4 साल में बागवानी से मिली पहचान, तनाव खत्म
- Free Teaching : अलवर में सीमा मेहता बनी 300 बच्चों की मददगार
- Pink Yam Farming से आप ऐसे कमा सकते हो 2 लाख रुपए बीघा
- Israeli Kanak से राजस्थान के इस किसान की ऐसे हुई 2 गुणा कमाई
- Brij Utensil Bank: राजस्थान में यहां 6 दोस्तों की अनूठी पहल
- Geeta Kumari ने राजस्थान यहां और इसलिए कराई 3 बीघा भूमि दान
- Rajesh Lawania : 500 सरकारी स्कूलों में बदलाव के नायक
- Principal Neelam Yadav को मिला नेशनल टीचर अवार्ड 2025
- Okra Cultivation से राजस्थान के इस गांव को मिली नई पहचान
- Teacher Durgaram Muwal ने यहां कराया 2000 बच्चों को मुक्त
- Teacher Sunita Gulati: 2022 में अर्जित किया राष्ट्रीय सम्मान
- Teacher Deepak Joshi बीकानेर को 2023 में मिला ग्लोबल अवार्ड
- Hockey in Hanumangarh: ‘इन्होंने’ ऐसे बढ़ाई साख
- Green Chilli Cultivation: यहां 2 करोड़़ से ज्यादा की पैदावार
- Pad Woman Bharti : 5000 गरीब महिलाओं को बना रही आत्मनिर्भर
- Imran Khan Alwar : ग्लोबल टीचर प्राइज 2024 में शार्टलिस्ट
- Orphanage अब ‘इनका’ घर-परिवार, भरतपुर में 2020 में यहां खुला
- Sampoorna Shiksha : 5 प्रोजेक्टों से बाल विकास की वाहक
- Tara Sansthan: वृद्धाश्रमों में ऐसा आनंद ले रहे 300 बुजुर्ग
- WhatsApp Group से नेक काम, भरतपुर बीट्स से 271 युवा जुड़े
- Anganwadi Worker अनिता को यूं मिला 2024 में राष्ट्रीय सम्मान
- Teacher Priyanka: इस सरकारी स्कूल का नामांकन ऐसे किया 2 गुणा
- Prashant pal : 4700 महिलाओं को सशक्त बनाने की प्रेरक कहानी
- Menstruation Aware: यहां 55 फीसदी महिलाएं यूज करती ये पैड्स
- Watermelon Cultivation: 20 बीघे में नवकिरण से तेजवीर निहाल
- Government School बना 3 साल में बदहाली से आदर्श
- Teamwork से अलवर का यह स्कूल भवन 3 साल में बना आकर्षक
- Madhu Charan वर्ष 2019 से लड़ रही महिलाओं के हक की लड़ाई
- Schoolgirls का आत्मविश्वास बढ़ा रही यह ड्रेस, बनाए 3 ग्रुप
- Teacher Maya Khichar ऐसे बनी मजबूत, 2 मौंतों का दर्द झेला
- Right Guidance: मेवात में कोमल की 3 साल में ऐसे बदली जिंदगी
- Mewat Daughters बनीं आत्मनिर्भर, शिक्षा पाने को चलीं 10 किमी
- Girls Education : मजदूरी से फीस जुटा कॉलेज पहुंची 12 स्टूडेंट
- Mewat Woman : शादी बाद फिर पढ़ाई, 10 वीं-12वीं पास की
- Illiteracy in Mewat : 2 दशक से दाग मिटा रही मुस्लिम बेटियां
- Uneducated Jummi : 14 साल का संघर्ष, बेटी को ऐसे बनाया जेईएन
- yoga से सेहत की संजीवनी ऐसे बांट रहे 70 वर्षीय ऋषिकेश
- Girl Education मेवात में बढ़ावा दे रहे 53 साल के नूर मोहम्मद
- Unique Restaurant देखने का क्रेज ज्यादा, लागत 3 करोड़
- कभी मौत का दूसरा नाम था AIDS, अब कम हो रही बीमारी
- Digital Library बढ़ा रही 13 स्कूल में बच्चों का आत्मविश्वास
- Suratgarh CHC की डॉक्टर्स ने ऐसे बदली दशा, ओपीडी हुई 15 सौ
- Relief Disabled : पाली में स्वावलंबन फाउंडेशन की अभिनव पहल
- Plantation: बेटी की बीमारी से बदल गई 40 वर्षीय डाक्टर की सोच
- Forbes Magazine : 10 उद्यमियों में भरतपुर के Dr. Naveen Parashar
- Free Education : पैरों से लिखता राजस्थान का 34 वर्षीय कृष्णा
- Helicopter Ride 75 वर्षीय दादी को निजी हेलीकॉप्टर में घुमाया
- Manish Kumar Sunari हेलीकॉप्टर कम्पनी बना दे रहे 80 को नौकरी
- इस देश का Education System सर्वाधिक दबावभरा
- इस देश का Education System दुनिया में सबसे श्रेष्ठ
- IT Jobs Rajasthan : जैनेन्द्र दे रहे 200 युवाओं को रोजगार
- Classical Music के मुरीद यहां ग्रामीण, फिल्मी गानों से परहेज
- Free Library: बच्चों को शिक्षा दे रहा 32 वर्षीय युवा समयसिंह
- Kavita Singh Bharatpur : 20 सालों से स्ट्रीट डॉग की मसीहा
- Specially Abled Children: संकेत संग 200 होनहार दिखा रहे हुनर
- Dragon Fruit की खेती करके आप भी इनकी तरह हो सकते हैं मालामाल
- Organic Farming : राजस्थान की 3 महिला किसानों की सफल कहानी
- Hitech Nursery : राजस्थान में इस किसान की ऐसे बढ़ी 4 गुणा आय
- knowledge enhancement program: विदेश में नया सीखेंगे युवा किसान
- Bargad Man Teacher: मनाते पौधों का बर्थडे, बांधते रक्षासूत्र
- Journalist Jyoti Sharma : 300 कहानियां लिखने से मिली पहचान
- Apnaghar Bharatpur: 6 हजार असहायों की सहारा बनीं बबीता दीदी
- Keoladeo National Park: घना घूमने वाले पर्यटकों को राहत
- Mustard : 6 उन्नत किस्में विकसित, बढ़ाएंगी उत्पादन और तेल
- Special Rescue Campaign: अपनाघर में ये खुश तो वे अपने घर में
- Mobile Veterinary Unit : पशु बीमार है तो घबराएं नहीं
- Special Childrens के अभिभावक राजस्थान में ऐसे हुए चिंतामुक्त
- Special Children Rajasthan : ‘इनके’ 12 बच्चों की बदली किस्मत
- Special Children : ‘इन्हें’ अनदेखा नहीं, ऐसे प्यार की है दरकार
- Bikaner Ki Pathani 5 साल की तब दोनों हाथ खोए, हिम्मत नहीं
- Mrityu Bhoj : कब मिलेगा ऐसी कुरीति से छुटकारा
- Viksit Bharat : जन भागीदारी से ही होगा सपना साकार
- World Smile Day तलाश शुद्ध मुस्कुराहट की!
- Nek Kamai Foundation ने किया 218 गरीब बेटियों का कन्यादान
- Dhannaram Nayak:राजस्थान में बाल विवाह के खिलाफ 2 दशक से जंग
- Dr Mahendrapal: राजस्थान में यहां 50 साल से कर रहे फ्री इलाज
- Kinnar Neetu Mausi ने राजस्थान में बसाया 130 बेटियों का घर
अन्य किसान भी आगे आए
पॉजिटिव कनेक्ट से चर्चा के दौरान किसान गोविन्द ने बताया कि उनके मुनाफे की चर्चा पूरे गांव में होने लगी तो गांव के कई अन्य किसान भी आगे आए। उन्होंने हमारे खेत पर आकर Okra Cultivation करने का तरीका सीखा और Okra Cultivation की तो उनकी भी अच्छी कमाई हुई।
अब दिल्ली-जयपुर भेजते हैं भिंडी
इस गांव में अब भिंडी की इतनी अधिक पैदावार हो रही है, जिसे भरतपुर मंडी में खपाया नहीं जा सकता। इस कारण यहां से नियमित 15-20 पिकअप व केन्ट्रा गाड़ी से भिंडी को दिल्ली, जयपुर के अलावा मथुरा, आगरा तक बेचने के लिए भेजा जाता है। पॉजिटिव कनेक्ट को ठेई गांव के किसान गोविन्द ने बताया। वे बताते हैं, Okra Cultivation से गांव के कई अन्य किसान भी लखपति बन चुके हैं।
गोविन्द कमा रहे हर साल 2 करोड़
पॉजिटिव कनेक्ट से बातचीत में किसान गोविन्द बताते हैं कि एक बीघा में करीब एक क्विंटल भिंड़ी होती है। एक पेड़ से 60 बार भिंड़ी तुड़ाई की जा सकती है, जो एक दिन के अंतराल के बाद की जाती है।
गोविन्द बताते हैं, मेरे परिवार के पास ढाई सौ बीघा जमीन है। जिससे वे हर साल 2 करोड़ रुपए से अधिक कमा लेते हैं। ये कमाई सब्जियों के भाव व सप्लाई पर निर्भर होती है।
जमीन पैदावार कमाई
100 बीघा आलू 60 लाख
50 बीघा भिंडी 55 लाख
100 बीघा बैंगन, शिमला मिर्च 01 करोड़
गोभी, टमाटर
कमाई से बनाई फाइनेंस कंपनी
12वीं तक पढ़े किसान गोविंद सिंह पॉजिटिव कनेक्ट को बताते हैं, Okra Cultivation से हुए मुनाफे का इंवेस्टमेंट फाइनेंस कंपनी में किया। वे शर्तों के अनुसार एक लाख रुपए का लोन देते हैं। उनकी कंपनी से करीब 100 लोग जुड़े हैं।
मजदूर नहीं मिलने की आती है समस्या
गांव के अन्य किसान अमरसिंह, देवेन्द्र, रूपकिशोर व महेश आदि का कहना है कि भिंडी के अलावा किसान और भी खेती करते हैं, लेकिन सभी तरह के खेती के मुकाबले भिंडी ज्यादा मुनाफा देती है। भिंडी की खेती (Okra Cultivation) में सबसे बड़ी समस्या मजदूर नहीं मिलने की होती है। इसका कारण वे भिंडी को तोड़ते समय शरीर में खुजली होने का अंदेशा बताते हैं। करीब 1 बीघा में भिंडी की तुड़ाई के लिए 5 मजदूरों की जरूरत पड़ती है।
ऐसे रुका गांव से पलायन
ग्रामीणों ने पॉजिटिव कनेक्ट को बताया कि पहले गांव के लोग मजूदरी करने के लिए आसपास के शहरों में जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। पहले ग्रामीण आर्थिक रूप से कमजोर थे तो उन्हें ब्याज पर भी पैसा लेना पड़ता था, लेकिन अब यहां के ग्रामीण Okra Cultivation करके आत्मनिर्भर बन गए हैं और यहां से ग्रामीणों का पलायन भी रूक गया है। किसान Okra Cultivation के बाद गेहूं की फसल भी उगाते हैं, जिससे उनकी आमदनी भी बढ़ रही है।
