By – राजेश खण्डेलवाल
12 October 2024
Mobile Veterinary Unit राजस्थान में ‘खुशहाल पशुपालक, समृद्ध राजस्थान’ केन्द्र प्रायोजित योजना की पहल है। इसके माध्यम से पशुपालक के घर पर पशुओं के लिए चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना राजस्थान सरकार की उपयोगी पहल है। Mobile Veterinary Unit से पशुपालकों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी। अगर आपका पशु बीमार है तो घबराएं नहीं, सिर्फ यह करें।
Mobile Veterinary Unit पशुपालक के घर पर करेगी बीमार पशु का इलाज
भरतपुर (राजस्थान)। पशुओं के बीमार पडऩे पर राजस्थान के पशुपालकों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि Mobile Veterinary Unit पशुपालक के घर पहुंचेगी और बीमार पशु का इलाज करेगी। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने पशुओं का इलाज पशुपालक के ही घर पर कराने का बंदोबस्त कर दिया है।
पशुपालक को सिर्फ टोल फ्री नम्बर 1962 पर पंजीकरण कराना है। हर पंचायत समिति मुख्यालय पर उपलब्ध Mobile Veterinary Unit के सफल संचालन के लिए प्रदेश मुख्यालय पर कॉल सेंटर भी बना दिया है, जिसका श्रीगणेश पिछले दिनों आगरा रोड स्थित राजस्थान राज्य पशुधन प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान में पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत व पशुपालन राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने किया।
कृषि और पशुपालन ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मूल आधार है। पशुपालन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था नियमित बनी रहती है। फसल के खराब होने या पशुधन के बीमार पडऩे पर किसान या पशुपालक का चिंतित होना स्वाभाविक है।
Mobile Veterinary Unit उपयोगी पहल
पशुपालक के घर पर पशुओं का चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान सरकार की Mobile Veterinary Unit उपयोगी पहल है। इससे पशुपालकों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी। राजस्थान में Mobile Veterinary Unit ‘खुशहाल पशुपालक, समृद्ध राजस्थान’ पहल का हिस्सा हैं, जो केंद्र प्रायोजित योजना है।
पशुपालक ऐसे ले सकते हैं लाभ
Mobile Veterinary Unit को घर पर बुलाने के लिए पशुपालक को टोल फ्री (हेल्पलाइन) नंबर 1962 पर कॉल कर जानकारी देनी होगी। कॉल सेंटर के सीएसओ पशुपालक के नाम, गांव, पशु एवं रोग के लक्षण आदि जानकारी प्राप्त कर सिस्टम पर दर्ज करेंगे।
लक्षणों के आधार पर सिस्टम में पूर्व से संधारित डाटा अनुसार अथवा कॉल सेंटर पर उपस्थित पशु चिकित्सक की सलाह अनुसार टिकट जनरेट किया जाएगा।
पशुपालक के फोन पर आएगा मैसेज
सूचना का एक मैसेज पशुपालक के फोन पर तथा एक मैसेज Mobile Veterinary Unit के पशु चिकित्सक के फोन पर जाएगा। साथ ही विवरण पशु चिकित्सक के फोन पर उपलब्ध मोबाइल एप पर भी प्रदर्शित होगा। पशु चिकित्सक तत्काल अपॉइंटमेंट बुक करते हुए रोगी पशु के स्थान के लिए रवाना होकर Mobile Veterinary Unit पशुपालक के घर पहुंचेगी।
सरकार की पहल सराहनीय
मलाह (भरतपुर) के युवा पशुपालक शेरसिंह पॉजिटिव कनेक्ट को बताते हैं कि पहले Mobile Veterinary Unit और अब इसके लिए कॉल सेन्टर शुरू करना सरकार की सराहनीय पहल है। इससे पशुपालकों को काफी सहूलियत होगी।
वह बताता है कि पहले बीमार पशुओं को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचते थे तो कई बार पशु चिकित्सक के नहीं मिलने पर काफी असुविधा होती थी। इससे समय और पैसा दोनों व्यर्थ चले जाते थे।
कई बार समय पर उपचार नहीं मिलने से पशु की मौत भी हो जाती थी। इससे पशुपालक को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता था, लेकिन अब ऐसी समस्याओं से जूझना नहीं पड़ेगा।
- Jagram Gurjar 3 दशक के संघर्ष से संगठन बनाने तक की कहानी
- Sushila दे रही अखबार की कतरनों से 50 महिलाओं को रोजगार
- Best Positive News Stories in Rajasthan-Positive Connect
- Naina Rathore : 4 साल में बागवानी से मिली पहचान, तनाव खत्म
- Free Teaching : अलवर में सीमा मेहता बनी 300 बच्चों की मददगार
- Pink Yam Farming से आप ऐसे कमा सकते हो 2 लाख रुपए बीघा
- Israeli Kanak से राजस्थान के इस किसान की ऐसे हुई 2 गुणा कमाई
- Brij Utensil Bank: राजस्थान में यहां 6 दोस्तों की अनूठी पहल
- Geeta Kumari ने राजस्थान यहां और इसलिए कराई 3 बीघा भूमि दान
- Rajesh Lawania : 500 सरकारी स्कूलों में बदलाव के नायक
- Principal Neelam Yadav को मिला नेशनल टीचर अवार्ड 2025
- Okra Cultivation से राजस्थान के इस गांव को मिली नई पहचान
- Teacher Durgaram Muwal ने यहां कराया 2000 बच्चों को मुक्त
- Teacher Sunita Gulati: 2022 में अर्जित किया राष्ट्रीय सम्मान
- Teacher Deepak Joshi बीकानेर को 2023 में मिला ग्लोबल अवार्ड
- Hockey in Hanumangarh: ‘इन्होंने’ ऐसे बढ़ाई साख
- Green Chilli Cultivation: यहां 2 करोड़़ से ज्यादा की पैदावार
- Pad Woman Bharti : 5000 गरीब महिलाओं को बना रही आत्मनिर्भर
- Imran Khan Alwar : ग्लोबल टीचर प्राइज 2024 में शार्टलिस्ट
- Orphanage अब ‘इनका’ घर-परिवार, भरतपुर में 2020 में यहां खुला
- Sampoorna Shiksha : 5 प्रोजेक्टों से बाल विकास की वाहक
- Tara Sansthan: वृद्धाश्रमों में ऐसा आनंद ले रहे 300 बुजुर्ग
- WhatsApp Group से नेक काम, भरतपुर बीट्स से 271 युवा जुड़े
- Anganwadi Worker अनिता को यूं मिला 2024 में राष्ट्रीय सम्मान
- Teacher Priyanka: इस सरकारी स्कूल का नामांकन ऐसे किया 2 गुणा
- Prashant pal : 4700 महिलाओं को सशक्त बनाने की प्रेरक कहानी
- Menstruation Aware: यहां 55 फीसदी महिलाएं यूज करती ये पैड्स
- Watermelon Cultivation: 20 बीघे में नवकिरण से तेजवीर निहाल
- Government School बना 3 साल में बदहाली से आदर्श
- Teamwork से अलवर का यह स्कूल भवन 3 साल में बना आकर्षक
- Madhu Charan वर्ष 2019 से लड़ रही महिलाओं के हक की लड़ाई
- Schoolgirls का आत्मविश्वास बढ़ा रही यह ड्रेस, बनाए 3 ग्रुप
- Teacher Maya Khichar ऐसे बनी मजबूत, 2 मौंतों का दर्द झेला
- Right Guidance: मेवात में कोमल की 3 साल में ऐसे बदली जिंदगी
- Mewat Daughters बनीं आत्मनिर्भर, शिक्षा पाने को चलीं 10 किमी
- Girls Education : मजदूरी से फीस जुटा कॉलेज पहुंची 12 स्टूडेंट
- Mewat Woman : शादी बाद फिर पढ़ाई, 10 वीं-12वीं पास की
- Illiteracy in Mewat : 2 दशक से दाग मिटा रही मुस्लिम बेटियां
- Uneducated Jummi : 14 साल का संघर्ष, बेटी को ऐसे बनाया जेईएन
- yoga से सेहत की संजीवनी ऐसे बांट रहे 70 वर्षीय ऋषिकेश
- Girl Education मेवात में बढ़ावा दे रहे 53 साल के नूर मोहम्मद
- Unique Restaurant देखने का क्रेज ज्यादा, लागत 3 करोड़
- कभी मौत का दूसरा नाम था AIDS, अब कम हो रही बीमारी
- Digital Library बढ़ा रही 13 स्कूल में बच्चों का आत्मविश्वास
- Suratgarh CHC की डॉक्टर्स ने ऐसे बदली दशा, ओपीडी हुई 15 सौ
- Relief Disabled : पाली में स्वावलंबन फाउंडेशन की अभिनव पहल
- Plantation: बेटी की बीमारी से बदल गई 40 वर्षीय डाक्टर की सोच
- Forbes Magazine : 10 उद्यमियों में भरतपुर के Dr. Naveen Parashar
- Free Education : पैरों से लिखता राजस्थान का 34 वर्षीय कृष्णा
- Helicopter Ride 75 वर्षीय दादी को निजी हेलीकॉप्टर में घुमाया
- Manish Kumar Sunari हेलीकॉप्टर कम्पनी बना दे रहे 80 को नौकरी
- इस देश का Education System सर्वाधिक दबावभरा
- इस देश का Education System दुनिया में सबसे श्रेष्ठ
- IT Jobs Rajasthan : जैनेन्द्र दे रहे 200 युवाओं को रोजगार
- Classical Music के मुरीद यहां ग्रामीण, फिल्मी गानों से परहेज
- Free Library: बच्चों को शिक्षा दे रहा 32 वर्षीय युवा समयसिंह
- Kavita Singh Bharatpur : 20 सालों से स्ट्रीट डॉग की मसीहा
- Specially Abled Children: संकेत संग 200 होनहार दिखा रहे हुनर
- Dragon Fruit की खेती करके आप भी इनकी तरह हो सकते हैं मालामाल
- Organic Farming : राजस्थान की 3 महिला किसानों की सफल कहानी
- Hitech Nursery : राजस्थान में इस किसान की ऐसे बढ़ी 4 गुणा आय
- knowledge enhancement program: विदेश में नया सीखेंगे युवा किसान
- Bargad Man Teacher: मनाते पौधों का बर्थडे, बांधते रक्षासूत्र
- Journalist Jyoti Sharma : 300 कहानियां लिखने से मिली पहचान
- Apnaghar Bharatpur: 6 हजार असहायों की सहारा बनीं बबीता दीदी
- Keoladeo National Park: घना घूमने वाले पर्यटकों को राहत
- Mustard : 6 उन्नत किस्में विकसित, बढ़ाएंगी उत्पादन और तेल
- Special Rescue Campaign: अपनाघर में ये खुश तो वे अपने घर में
- Mobile Veterinary Unit : पशु बीमार है तो घबराएं नहीं
- Special Childrens के अभिभावक राजस्थान में ऐसे हुए चिंतामुक्त
- Special Children Rajasthan : ‘इनके’ 12 बच्चों की बदली किस्मत
- Special Children : ‘इन्हें’ अनदेखा नहीं, ऐसे प्यार की है दरकार
- Bikaner Ki Pathani 5 साल की तब दोनों हाथ खोए, हिम्मत नहीं
- Mrityu Bhoj : कब मिलेगा ऐसी कुरीति से छुटकारा
- Viksit Bharat : जन भागीदारी से ही होगा सपना साकार
- World Smile Day तलाश शुद्ध मुस्कुराहट की!
- Nek Kamai Foundation ने किया 218 गरीब बेटियों का कन्यादान
- Dhannaram Nayak:राजस्थान में बाल विवाह के खिलाफ 2 दशक से जंग
- Dr Mahendrapal: राजस्थान में यहां 50 साल से कर रहे फ्री इलाज
- Kinnar Neetu Mausi ने राजस्थान में बसाया 130 बेटियों का घर
हर यूनिट में पशु चिकित्सक सहित तीन का स्टॉफ
पशुपालन राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म पॉजिटिव कनेक्ट से बातचीत में बताते हैं कि राज्य में 536 Mobile Veterinary Unit हैं। हर मोबाइल वेटिरिनरी यूनिट में एक चिकित्सक, एक पैरावैट तथा एक ड्राइवर कम हेल्पर दवाइयां व चिकित्सा उपकरण के साथ रहेंगे।
Mobile Veterinary Unit संचालन का समय
कॉल सेंटर का संचालन प्रतिदिन सुबह 8.30 से शाम 4.30 बजे तक तथा मोबाइल वेटिरिनरी यूनिट के संचालन का समय प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
राज्यमंत्री बेढ़म बताते हैं कि Mobile Veterinary Unit 24 फरवरी से काम करने लगी थी, लेकिन तब पंचायतों में कैम्प करके पशुओं का उपचार किया जा रहा था। अब मोबाइल वेटिरिनरी यूनिट सीधे ही पशुपालक के घर पहुंचेगी।
गंभीर बीमार पशु को चिकित्सालय लाने की सुविधा भी
वे बताते हैं कि Mobile Veterinary Unit निदान, उपचार, छोटी सर्जरी और नमूना संग्रह के लिए आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित हैं। गंभीर बीमार पशुओं को पशु चिकित्सालय तक लाने की सुविधा भी उपलब्ध है।
6.86 लाख पशुपालक लाभान्वित
पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. भवानी सिंह राठौड़ ने पॉजिटिव कनेक्ट को बताया कि Mobile Veterinary Unit के माध्यम से राज्य में 16 लाख से ज्यादा शिविरों के माध्यम से करीब 27.48 लाख से अधिक पशुओं का उपचार किया गया है, जिससे लगभग 6.86 लाख पशुपालकों को लाभान्वित किया गया।
अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना ही ध्येय
पॉजिटिव कनेक्ट से बातचीत में पशुपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा बताते हैं कि Mobile Veterinary Unit के कॉल सेंटर का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करते हुए पशुधन और पशुपालकों को अधिक से अधिक संख्या में लाभ पहुंचाना ही योजना का मुख्य ध्येय है।
कॉल सेंटर पर शुरू हो वीडियो कॉलिंग सुविधा
वे बताते हैं कि हमारा प्रयास है कि आने वाले 6 माह में पशुपालन विभाग प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ 3 विभागों में शामिल हो। उन्होंने बताया कि कॉल सेंटर पर वीडियो कॉलिंग की सुविधा शुरू करने का सुझाव भी दिया है।
