By – राजेश खण्डेलवाल
11 December 2024
Mewat Woman शादी के बाद घर-गृहस्थी में उलझने से पढ़ाई छूट गई तो मन में आगे ना पढ़ पाने मलाल रहता था, लेकिन मौका मिलते ही Mewat Woman आगे आई और आज राजस्थान के अलवर जिले में शादी के लम्बे अंतराल के बाद 25 महिलाएं फिर से पढ़ाई कर रही हैं। कई ने तो ओपन बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास भी कर ली। ऐसी ही Mewat Woman की प्रेरक कहानी
Mewat Woman को मौका मिला तो पढऩे की इच्छा चढ़ी परवान
अलवर (राजस्थान)। आमतौर पर शादी के बाद महिलाएं घर-गृहस्थी में उलझकर रह जाती हैं। ऐसे में उनका पढऩा मुश्किल हो जाता है, लेकिन राजस्थान में ऐसी Mewat Woman हैं, जिन्होंने शादी के बाद भी पढऩे की इच्छा का दफन नहीं होने दिया।
Mewat Woman ने मौका मिलते ही अपनी पढऩे की इच्छा को परवान चढ़ाया। इन्हें पढ़ाई छोड़े 3 से 16 साल का लम्बा अंतराल हो गया, लेकिन आज ये महिलाएं अपनी हिम्मत, लगन और मेहनत से पढ़ाने में जुटी हैं।
घर का खर्चा उठाने में बन रही मददगार
ये Mewat Woman रोजमर्रा के घरेलू कामकाज तो करती ही हैं। खेती-बाड़ी, पशुओं की देखभाल जैसे काम भी संभालती हैं। कई महिलाएं आर्थिक मजबूरियों के कारण दुकान खोलकर घर का खर्चा उठाने में मददगार बनी हैं। इन सबके बीच पढ़ाई के प्रति उनका जज्बा काबिल-ए-तारीफ है।
पढऩे की इच्छा को बलवती कर रही एमिड संस्था
शादी के कारण पढ़ाई छोडकऱ घर-गृहस्थी में उलझी ऐसी Mewat Woman में पढऩे की इच्छा को फिर से बलवती करने में एमिड नामक संस्था जुटी है, जो इन्हें अपने बालिका शिक्षा केन्द्रों से जोडकऱ ओपन बोर्ड से 10वीं व 12वीं पास करा रही है।
- Jagram Gurjar 3 दशक के संघर्ष से संगठन बनाने तक की कहानी
- Sushila दे रही अखबार की कतरनों से 50 महिलाओं को रोजगार
- Best Positive News Stories in Rajasthan-Positive Connect
- Naina Rathore : 4 साल में बागवानी से मिली पहचान, तनाव खत्म
- Free Teaching : अलवर में सीमा मेहता बनी 300 बच्चों की मददगार
- Pink Yam Farming से आप ऐसे कमा सकते हो 2 लाख रुपए बीघा
- Israeli Kanak से राजस्थान के इस किसान की ऐसे हुई 2 गुणा कमाई
- Brij Utensil Bank: राजस्थान में यहां 6 दोस्तों की अनूठी पहल
- Geeta Kumari ने राजस्थान यहां और इसलिए कराई 3 बीघा भूमि दान
- Rajesh Lawania : 500 सरकारी स्कूलों में बदलाव के नायक
- Principal Neelam Yadav को मिला नेशनल टीचर अवार्ड 2025
- Okra Cultivation से राजस्थान के इस गांव को मिली नई पहचान
- Teacher Durgaram Muwal ने यहां कराया 2000 बच्चों को मुक्त
- Teacher Sunita Gulati: 2022 में अर्जित किया राष्ट्रीय सम्मान
- Teacher Deepak Joshi बीकानेर को 2023 में मिला ग्लोबल अवार्ड
- Hockey in Hanumangarh: ‘इन्होंने’ ऐसे बढ़ाई साख
- Green Chilli Cultivation: यहां 2 करोड़़ से ज्यादा की पैदावार
- Pad Woman Bharti : 5000 गरीब महिलाओं को बना रही आत्मनिर्भर
- Imran Khan Alwar : ग्लोबल टीचर प्राइज 2024 में शार्टलिस्ट
- Orphanage अब ‘इनका’ घर-परिवार, भरतपुर में 2020 में यहां खुला
- Sampoorna Shiksha : 5 प्रोजेक्टों से बाल विकास की वाहक
- Tara Sansthan: वृद्धाश्रमों में ऐसा आनंद ले रहे 300 बुजुर्ग
- WhatsApp Group से नेक काम, भरतपुर बीट्स से 271 युवा जुड़े
- Anganwadi Worker अनिता को यूं मिला 2024 में राष्ट्रीय सम्मान
- Teacher Priyanka: इस सरकारी स्कूल का नामांकन ऐसे किया 2 गुणा
- Prashant pal : 4700 महिलाओं को सशक्त बनाने की प्रेरक कहानी
- Menstruation Aware: यहां 55 फीसदी महिलाएं यूज करती ये पैड्स
- Watermelon Cultivation: 20 बीघे में नवकिरण से तेजवीर निहाल
- Government School बना 3 साल में बदहाली से आदर्श
- Teamwork से अलवर का यह स्कूल भवन 3 साल में बना आकर्षक
- Madhu Charan वर्ष 2019 से लड़ रही महिलाओं के हक की लड़ाई
- Schoolgirls का आत्मविश्वास बढ़ा रही यह ड्रेस, बनाए 3 ग्रुप
- Teacher Maya Khichar ऐसे बनी मजबूत, 2 मौंतों का दर्द झेला
- Right Guidance: मेवात में कोमल की 3 साल में ऐसे बदली जिंदगी
- Mewat Daughters बनीं आत्मनिर्भर, शिक्षा पाने को चलीं 10 किमी
- Girls Education : मजदूरी से फीस जुटा कॉलेज पहुंची 12 स्टूडेंट
- Mewat Woman : शादी बाद फिर पढ़ाई, 10 वीं-12वीं पास की
- Illiteracy in Mewat : 2 दशक से दाग मिटा रही मुस्लिम बेटियां
- Uneducated Jummi : 14 साल का संघर्ष, बेटी को ऐसे बनाया जेईएन
- yoga से सेहत की संजीवनी ऐसे बांट रहे 70 वर्षीय ऋषिकेश
- Girl Education मेवात में बढ़ावा दे रहे 53 साल के नूर मोहम्मद
- Unique Restaurant देखने का क्रेज ज्यादा, लागत 3 करोड़
- कभी मौत का दूसरा नाम था AIDS, अब कम हो रही बीमारी
- Digital Library बढ़ा रही 13 स्कूल में बच्चों का आत्मविश्वास
- Suratgarh CHC की डॉक्टर्स ने ऐसे बदली दशा, ओपीडी हुई 15 सौ
- Relief Disabled : पाली में स्वावलंबन फाउंडेशन की अभिनव पहल
- Plantation: बेटी की बीमारी से बदल गई 40 वर्षीय डाक्टर की सोच
- Forbes Magazine : 10 उद्यमियों में भरतपुर के Dr. Naveen Parashar
- Free Education : पैरों से लिखता राजस्थान का 34 वर्षीय कृष्णा
- Helicopter Ride 75 वर्षीय दादी को निजी हेलीकॉप्टर में घुमाया
- Manish Kumar Sunari हेलीकॉप्टर कम्पनी बना दे रहे 80 को नौकरी
- इस देश का Education System सर्वाधिक दबावभरा
- इस देश का Education System दुनिया में सबसे श्रेष्ठ
- IT Jobs Rajasthan : जैनेन्द्र दे रहे 200 युवाओं को रोजगार
- Classical Music के मुरीद यहां ग्रामीण, फिल्मी गानों से परहेज
- Free Library: बच्चों को शिक्षा दे रहा 32 वर्षीय युवा समयसिंह
- Kavita Singh Bharatpur : 20 सालों से स्ट्रीट डॉग की मसीहा
- Specially Abled Children: संकेत संग 200 होनहार दिखा रहे हुनर
- Dragon Fruit की खेती करके आप भी इनकी तरह हो सकते हैं मालामाल
- Organic Farming : राजस्थान की 3 महिला किसानों की सफल कहानी
- Hitech Nursery : राजस्थान में इस किसान की ऐसे बढ़ी 4 गुणा आय
- knowledge enhancement program: विदेश में नया सीखेंगे युवा किसान
- Bargad Man Teacher: मनाते पौधों का बर्थडे, बांधते रक्षासूत्र
- Journalist Jyoti Sharma : 300 कहानियां लिखने से मिली पहचान
- Apnaghar Bharatpur: 6 हजार असहायों की सहारा बनीं बबीता दीदी
- Keoladeo National Park: घना घूमने वाले पर्यटकों को राहत
- Mustard : 6 उन्नत किस्में विकसित, बढ़ाएंगी उत्पादन और तेल
- Special Rescue Campaign: अपनाघर में ये खुश तो वे अपने घर में
- Mobile Veterinary Unit : पशु बीमार है तो घबराएं नहीं
- Special Childrens के अभिभावक राजस्थान में ऐसे हुए चिंतामुक्त
- Special Children Rajasthan : ‘इनके’ 12 बच्चों की बदली किस्मत
- Special Children : ‘इन्हें’ अनदेखा नहीं, ऐसे प्यार की है दरकार
- Bikaner Ki Pathani 5 साल की तब दोनों हाथ खोए, हिम्मत नहीं
- Mrityu Bhoj : कब मिलेगा ऐसी कुरीति से छुटकारा
- Viksit Bharat : जन भागीदारी से ही होगा सपना साकार
- World Smile Day तलाश शुद्ध मुस्कुराहट की!
- Nek Kamai Foundation ने किया 218 गरीब बेटियों का कन्यादान
- Dhannaram Nayak:राजस्थान में बाल विवाह के खिलाफ 2 दशक से जंग
- Dr Mahendrapal: राजस्थान में यहां 50 साल से कर रहे फ्री इलाज
- Kinnar Neetu Mausi ने राजस्थान में बसाया 130 बेटियों का घर
पति बोले, अब पढकऱ क्या करोगी ?
अलवर के रामगढ़ कस्बे से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर बसा है गांव साहडोली। यहां की अजीता ने 16 साल पहले 8वीं के बाद पढऩा छोड़ दिया, जिसका कारण उसका शादी होना बताया गया।
Mewat Woman अजीता पॉजिटिव कनेक्ट को बताती हैं कि शादी के बाद भी पढऩे का मन तो था, लेकिन पति हुकम का कहना था कि अब पढकऱ क्या करोगी?, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी। एक बार एमिड की टीम गांव में आई तो मैंने पढऩे की अपनी इच्छा जाहिर की।
पति को समझाया तो वे सहमत हो गए
Mewat Woman अजीता को बताती है कि टीम सदस्यों ने मेरे पति को समझाया तो वे पढ़ाने को सहमत हो गए। फिर क्या था मेरे तो जैसे पंख ही लग गए। मैंने ओपन बोर्ड से 10 की परीक्षा 57 फीसदी अंकों से पास की और अब 12वीं का फार्म भी ओपन बोर्ड से भरा है और परीक्षा की तैयारी कर रही हूं।
खोली कॉस्मेटिक की दुकान, पढ़ाई भी
पॉजिटिव कनेक्ट से बातचीत में Mewat Woman अजीता बताती है कि मेरे पति हुकम मजदूरी करते हैं, जिससे घर का खर्चा चलाना मुश्किल होता है तो मैंने घर पर ही कॉस्मैटिक के सामान की दुकान भी खोल रखी है। घर के रोजमर्रा के कामकाज के साथ मैं दुकान चलाती हूं और समय बचाकर पढ़ती भी हूं।
पिता की सेवा के साथ पढ़ाई करती है सबीना
रामगढ़ ब्लॉक के ही गांव साहडोली की सबीना की ससुराल बड़ौदा मेव में है। उसका पति मैजर मजदूरी करता है। सबीना के भाई नहीं है और उसकी मां का इंतकाल हो चुका है।
Mewat Woman सबीना पॉजिटिव कनेक्ट को बताती है कि बुजुर्ग पिता की सेवा की खातिर वह अपने पति के साथ पीहर में ही रहती है। हम पति-पत्नी दोनों पिता की खेती का कामकाज भी संभालते हैं।
मजबूरियों ने कर दिया मुझे विवश
Mewat Woman सबीना का कहना है कि घर की परिस्थितियों के कारण मुझे 10वीं की पढ़ाई छोडऩी पड़ी। हालांकि मेरा पढऩे का मन था, लेकिन मजबूरियों ने मुझे विवश कर दिया। पढ़ाई छोड़े 10 साल हो गए, लेकिन पढऩे की इच्छा को मरने नहीं दिया।
टीचर बनना चाहती है सबीना
Mewat Woman सबीना को बताती है कि एक बार एमिड की टीम गांव आई तो उन्होंने मेरे पति व पिता दोनों को समझाया तो पति भी मुझे पढ़ाने को सहमत हो गए। सबीना बताती है कि मैंने ओपन बोर्ड से 12वीं का फार्म भरा और 12वीं पास भी कर ली। सबीना टीचर बनना चाहती है।
ससुराल वाले तैयार नहीं थे पढ़ाने को
अलवर से 25 किलोमीटर की दूरी पर बसा है गांव बलवण्डका, जहां की शहनाज को पढ़ाई छोड़े 3 साल हो गए। Mewat Woman शहनाज पॉजिटिव कनेक्ट को बताती है कि शादी के बाद भी उसका पढऩे का मन था, लेकिन ससुराल वाले पढ़ाने को तैयार नहीं थे पर शहनाज ने हिम्मत नहीं हारी।
घरेलू कार्यों के बीच पढ़ती है शहनाज
उसने खुद आगे बढकऱ एमिड संस्था से सम्पर्क साधा तो एमिड की टीम के समझाने के बाद उसका पति कमरदीन पढ़ाने का सहमत हो गया तो Mewat Woman शहनाज गांव में बने बालिका शिक्षा केन्द्र पर नियमित पढऩे जाने लगी। शहनाज ने ओपन बोर्ड से 12वीं का फार्म भरा है और वह भी जीवन में कुछ अच्छा करना चाहती है। घरेलू कामकाज से समय निकाल कर Mewat Woman शहनाज पढ़ाई भी कर रही है।
जीवन में कुछ अच्छा करने का विचार
अलवर मेवात शिक्षा एवं विकास संस्थान (AMIED) की शैक्षिक समन्वयक पूनम गुप्ता पॉजिटिव कनेक्ट को बताती हैं कि शादी के कारण पढ़ाई छोड़ चुकी करीब 25 महिलाएं एमिड के प्रयासों से फिर से पढऩे लगी हैं। इनमें से कई 10वीं व 12वीं पास कर चुकी हैं। पॉजिटिव कनेक्ट से बातचीत में पूनम बताती हैं कि ये Mewat Woman अब अपने जीवन में कुछ अच्छा करने का विचार रखती हैं।
