Positive Connect

एक पहल

Manish Kumar Sunari हेलीकॉप्टर कम्पनी बना दे रहे 80 को नौकरी

Manish Kumar Sunari
Manish Kumar Sunari ने लोगों के खूब ताने सुने, जब उसने नौकरी छोड़ी। मनीष कुमार सुनारी ने हेलीकॉप्टर कम्पनी बनाकर खुद को सही साबित कर दिखाया। अब Manish Kumar Sunari लोगों को हवाई यात्रा कराने के साथ ही 80 जनों को रोजगार भी दे रहे हैं। इस तरह मनीष ने ना केवल लोगों की सोच बदली, बल्कि उन्हें प्रेरित भी किया।
Manish Kumar Sunari

Manish Kumar Sunari जल्द पहली बार हेलीकॉप्टर से अपने गांव आएंगे 

अलवर (राजस्थान)।  Manish Kumar Sunari ने भी सरकारी नौकरी पाने का सपना देखा। इंजीनियरिंग के बाद कई सरकारी नौकरी पाई, लेकिन फिर खुद का ही कुछ बड़ा करने के बारे में सोचा। नौकरी छोड़ खुद का काम करने के बारे में सोचना ही मुश्किल होता है।

ऐसे में परिवार वाले खफा हो जाते हैं तो रिश्तेदारों के ताने भी सुनने सुनने पड़ते हैं। ऐसा ही कुछ राजस्थान के Manish Kumar Sunari के साथ भी हुआ, लेकिन उसने हेलीकॉप्टर कम्पनी बनाकर साबित कर दिया कि इंसान को खुद को भरोसा हो, कड़ी मेहनत व लगन से काम करें तो वह ऐसा भी कुछ कर सकता है, जिसके बारे में कोई सोच तक नहीं सकता।

Manish Kumar Sunari अब जल्द पहली बार खुद के हेलीकॉप्टर से अपने गांव सुनारी आएंगे और गांव के बड़े- बुजुर्गों को भी हेलीकॉप्टर की यात्रा कराएंगे।

आर्थिक तंगी में गुजरा बचपन

अलवर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील के सुनारी गांव निवासी 30 वर्षीय मनीष कुमार सुनारी (Manish Kumar Sunari) का बचपन आर्थिक तंगी में गुजरा, लेकिन दृढ़ इच्छा शक्ति से आज वह अपने परिवार और गांव का नाम रोशन कर रहे हैं।

दृढ़ संकल्प से नई ऊंचाइयों को छुआ

सरकारी शिक्षक रहे रामचरण मीणा के बड़े बेटे मनीष कुमार सुनारी (Manish Kumar Sunari) ने अपने जीवन में कई संघर्षों का सामना किया, लेकिन दृढ़ संकल्प और अथक प्रयासों से मनीष ने नई ऊंचाइयों को छुआ। इसमें उनके दोस्तों एवं कॉलेज के साथियों का बड़ा योगदान रहा। साढ़े 4 साल की बेटी आर. दर्शिका के पिता मनीष कुमार की शादी वर्ष 2018 में पीपलहेड़ा (रैणी) निवासी ममता के साथ हुई।

Manish Kumar Sunari
Also Read

मनीष ऐसे चढ़े सफलता की सीढिय़ां

Manish Kumar Sunari ने एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। फिर कुछ समय विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित होकर नौकरी भी की।

इसके बाद, उन्होंने खुद का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया और विज्ञापन क्षेत्र में कदम रखा। यहां उन्होंने भारतीय रेलवे, एनएचएआई और अन्य प्रतिष्ठानों के साथ कार्य किया।

सफलता की इस सीढ़ी पर चढ़ते हुए Manish Kumar Sunari ने एयरलाइन सेवाओं में अपनी विशेषज्ञता को विस्तार दिया और अब वे राजनीतिक एवं गैर-राजनीतिक आयोजनों के साथ-साथ सरकारी कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर और प्राइवेट जेट उपलब्ध करवा रहे हैं।

Manish Kumar Sunari

ऐसे आया हेलीकॉप्टर कम्पनी बचाने का विचार

छपाका सॉल्यूशंस एंड बुक योर हेलीकॉप्टर डॉट कॉम ( Chapaka Solutions and Book Your Helicopter.com) के सीईओ (CEO) व एमडी (MD) Manish Kumar Sunari पॉजिटिव कनेक्ट को बताते हैं कि वर्ष 2013 में एयर कम्पनियों से जुडकऱ विधानसभा चुनाव में हेलीकॉप्टर सेवा का मोर्चा संभाला।

समय की बचत और सस्ता भी

पॉजिटिव कनेक्ट को Manish Kumar Sunari बताते हैं, तब राजस्थान में हेलीकॉप्टर की सेवा उपलब्ध नहीं थी। इस कारण हेलीकॉप्टर दिल्ली से मंगाना पड़ता था, जिसमें 10 लाख रुपए का खर्चा आता था। उस समय यह विचार आया कि क्यों ना राजस्थान के जयपुर में ही हेलीकॉप्टर की सेवा उपलब्ध कराई जाए। इससे दिल्ली से हेलीकॉप्टर के आने-जाने का समय बचेगा और लोगों को सस्ता भी पड़ेगा।

2 हेलीकॉप्टर व एक जेट है मनीष के पास

Manish Kumar Sunari  के पास फिलहाल दो हैलीकॉप्टर और एक प्राइवेट जेट के साथ यात्रियों को हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध करा रहे है। जेट एयरपोर्ट से एयरपोर्ट तक ही ले जाया जा सकता है। मनीष फिलहाल 80 लोगों को रोजगार दे रहे हैं।

Manish Kumar Sunari

हर साल हेलीकॉप्टर की 70-80 बुकिंग

पॉजिटिव कनेक्ट से बातचीत में एयर टूरिज्म एक्सपर्ट (Air tourism expert) Manish Kumar Sunari बताते हैं कि वे शादी, पुष्प वर्षा, प्री-वैडिंग, गानों की शूटिंग, एयर एम्बुलेंस, अभिनेता व राजनेताओं को हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराते हैं।

इसके लिए आयोजक को कम से कम 10-15 दिन पहले बुकिंग करानी होती है। इसके बाद वे लीगल प्रक्रिया पूरी कर तय समय पर हेलीकॉप्टर की सुविधा देते हैं।

कहीं के लिए भी सेवाएं उपलब्ध

Manish Kumar Sunari बताते हैं कि न्यूनतम 2 घंटे की उड़ान का साढ़े 3 लाख से 5 लाख रुपए आयोजक से लिए जाते हैं। एक साल में वे हेलीकॉप्टर की 70 से 80 बुकिंग कर लेते हैं। वे देश-विदेश में कहीं के लिए भी सेवाएं उपलब्ध करा देते हैं।

Manish Kumar Sunari

नई सोच के साथ अपने सपनों को आकार दें युवा

पॉजिटिव कनेक्ट से चर्चा के दौरान Manish Kumar Sunari ने माना कि गांव वालों का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है। इस मुकाम पर पहुंचने में परिवार और गांव वालों का बड़ा योगदान है और उनके आशीर्वाद से ही वह अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल कर पाए हैं। Manish Kumar Sunari चाहते हैं कि युवा अपने सपनों को नई सोच के साथ आकार दें। (क्रमश:)

अगली स्टोरी में पढ़ें….Helicopter Ride 75 वर्षीय दादी को निजी हेलीकॉप्टर में घुमाया

Related Story