Positive Connect

एक पहल

Helicopter Ride 75 वर्षीय दादी को निजी हेलीकॉप्टर में घुमाया

Helicopter Ride

Helicopter Ride करके 75 वर्षीय दादी फाबुली देवी और अन्य ग्रामीण बहुत खुश हुए। खुद के हेलीकॉप्टर से पहली बार अपने गांव सुनारी आए मनीष कुमार ने यह यात्रा कराई। एक दशक पहले हेलीकॉप्टर कम्पनी बनाने वाले मनीष ने आधारशिला के मूक बधिर व दृष्टिबाधित बच्चों को हेलीकॉप्टर के संबंध में जरूरी जानकारी दी और उनकी जिज्ञासा को शांत किया।

Helicopter Ride

भगवान, ऐसी औलाद सबको दे

सुनारी (अलवर)। आसमान में हेलीकॉप्टर को उड़ते और इधर से उधर आते-जाते ही देखा था। कभी सोचा नहीं था, मैं भी Helicopter Ride कर पाऊंगी। सुनारी गांव की 75 वर्षीय फाबुली देवी ने पॉजिटिव कनेक्ट से कहा।

बातचीत में फाबुली देवी पॉजिटिव कनेक्ट को बताती हैं कि पोते मनीष ने आज हेलीकॉप्टर की यात्रा (Helicopter Ride) कराकर बहुत बड़ी खुशी दी है। हवाई यात्रा का आनंद लेने के बाद उत्साहित फाबुली देवी कहती हैं कि भगवान, ऐसी औलाद सबको दे।

अवसर था Helicopter Ride का, जो सुनारी गांव निवासी एयर टूरिज्म एक्सपर्ट (Air Tourism Expert) मनीष कुमार ने अपनी दादी फाबुली के साथ कई अन्य ग्रामीणों को भी कराई। करीब एक दशक पहले मनीष कुमार ने हेलीकॉप्टर कम्पनी बनाई, जो पहली बार खुद के हेलीकॉप्टर से अपने गांव सुनारी पहुंचे।

ग्रामीणों को भी कराई Helicopter Ride

अपनी दादी के साथ अन्य ग्रामीणों को मनीष कुमार ने Helicopter Ride महुआ से सुनारी गांव तक कराई, जो करीब 12 मिनट की रही। Helicopter Ride करने वालों में मनीष की दादी फाबुली देवी (75), काका किशोरी (75), सिबली देवी (70) और दादी सुक्कन (70) शामिल रही। इन सभी ने जीवन में पहली बार Helicopter Ride की है।

मनीष ने कर दी ख्वाहिश पूरी

फाबुली देवी के साथ हेलीकॉप्टर की यात्रा (Helicopter Ride) करने वाले गांव के ही 75 साल के काका किशोरी पॉजिटिव कनेक्ट को बताते हैं कि भाई, बहोत मजो आयो, अच्छा तो लगे है। इस्यो मोको हर काई कु ना मिले। या जिंदगी में तो लागो न हो, इस्यो हो जाएगो पर पोता मनीष ने ख्वाहिश पूरी कर दी।

उड़ान के साथ रोमांचित हो उठे

सुनारी निवासी सिबली देवी और एक आंख से अंधी दादी सुक्कन ने पॉजिटिव कनेक्ट को बताया कि Helicopter Ride करने से आनंद आ गया। जिंदगी में पहली बार हेलीकॉप्टर में बैठकर उड़े तो बहुत अच्छा लगा। हालांकि पहले तो डर सा लग रहा था, लेकिन उड़ान भरने के बाद रोमांचित हो उठे।

Helicopter Ride
Also Read

महिलाओं ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

सुनारी गांव का बेटा मनीष कुमार जब खुद का हेलीकॉप्टर लेकर पहली बार अपने गांव आया तो इसकी जानकारी पाकर ग्रामीण रोमांचित हो उठे। मनीष के साथ गांव के ही बड़े-बुजुर्गों को Helicopter Ride कर उतरते हुए देखने के लिए गांव वाले भी हेलीपेड के आसपास आ पहुंचे और जैसे ही गांव में हेलीकॉप्टर उतरा।

खुशी में लगाए गांव-बस्ती के जयकारे 

ग्रामीणों ने खुशी में गांव-बस्ती के जयकारे लगाए। हेलीकॉप्टर की यात्रा (Helicopter Ride) के बाद गांव की महिलाओं ने हेलीपेड पर वृद्धाओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Helicopter Ride

विशेष बच्चों को दी हेलीकॉप्टर की जानकारी

बुक योर हेलीकॉप्टर डाट कॉम के फाउंडर मनीष कुमार बताते हैं कि ह्यूमन डवलपमेंट इंस्टीट्यूट (HDI) की ओर से गढ़ी सवाईराम में संचालित आधारशिला के 16 मूक बधिर व दृष्टिबाधित बच्चों (Special Children) को हेलीकॉप्टर में बिठाया और उन्हें Helicopter Ride के बारे में जानकारी भी दी।  पहली बार हेलीकॉप्टर में बैठकर विशेष बच्चे उत्साहित नजर आए और उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। 

HDI के अध्यक्ष Retd IES आर. सी. मीणा इन बच्चों को लेकर सुनारी गांव पहुंचे। इन 16 बच्चों में 12 लडक़े व 4 लड़कियां शामिल रहीं। इनमें 3 मूक बधिर, 12 दृष्टिबाधित व एक मानसिक पक्षाघात का बच्चा है। 4 लड़कियों में एक दृष्टिबाधित व 3 मूक बधिर हैं।

Helicopter Ride

कम मिलते हैं मनीष जैसा सोचने वाले

मनीष शुरू से ही कुछ ना कुछ अलग करता रहा हैं। उसने Helicopter Ride से दिव्यांग बच्चों की जिंदगी में नई खुशी देने की कोशिश की हैं। मैं उसे उसके कॉलेज के दिनों से जानता हूं। उसके जैसा सोचने वाले बहुत कम मिलते हैं।’ पॉजिटिव कनेक्ट को HDI के अध्यक्ष आर. सी. मीणा (Retd IES) ने बताया।

Helicopter Ride

‘मैंने यहां भविष्य को पढ़ा और समझा है’

‘मैं हमेशा से अपने गांव के लिए सोचता हूं और मुझे यहां से हमेशा प्यार व आशीर्वाद मिला है। यह मेरी जन्मभूमि है। भूतकाल तो सब पढ़ते हैं, मैंने यहां भविष्य को पढ़ा और समझा है।’ अपनी दादी व ग्रामीणों को Helicopter Ride कराने जयपुर से अपने सुनारी गांव आए बुक योर हेलीकॉप्टर डाट कॉम (Book Your Helicopter.com) के MD & CEO मनीष कुमार ने पॉजिटिव कनेक्ट से बातचीत में बताया।

Related Story