By – राजेश खण्डेलवाल
17 November 2024
Manish Kumar Sunari ने लोगों के खूब ताने सुने, जब उसने नौकरी छोड़ी। मनीष कुमार सुनारी ने हेलीकॉप्टर कम्पनी बनाकर खुद को सही साबित कर दिखाया। अब Manish Kumar Sunari लोगों को हवाई यात्रा कराने के साथ ही 80 जनों को रोजगार भी दे रहे हैं। इस तरह मनीष ने ना केवल लोगों की सोच बदली, बल्कि उन्हें प्रेरित भी किया।
Manish Kumar Sunari जल्द पहली बार हेलीकॉप्टर से अपने गांव आएंगे
अलवर (राजस्थान)। Manish Kumar Sunari ने भी सरकारी नौकरी पाने का सपना देखा। इंजीनियरिंग के बाद कई सरकारी नौकरी पाई, लेकिन फिर खुद का ही कुछ बड़ा करने के बारे में सोचा। नौकरी छोड़ खुद का काम करने के बारे में सोचना ही मुश्किल होता है।
ऐसे में परिवार वाले खफा हो जाते हैं तो रिश्तेदारों के ताने भी सुनने सुनने पड़ते हैं। ऐसा ही कुछ राजस्थान के Manish Kumar Sunari के साथ भी हुआ, लेकिन उसने हेलीकॉप्टर कम्पनी बनाकर साबित कर दिया कि इंसान को खुद को भरोसा हो, कड़ी मेहनत व लगन से काम करें तो वह ऐसा भी कुछ कर सकता है, जिसके बारे में कोई सोच तक नहीं सकता।
Manish Kumar Sunari अब जल्द पहली बार खुद के हेलीकॉप्टर से अपने गांव सुनारी आएंगे और गांव के बड़े- बुजुर्गों को भी हेलीकॉप्टर की यात्रा कराएंगे।
आर्थिक तंगी में गुजरा बचपन
अलवर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील के सुनारी गांव निवासी 30 वर्षीय मनीष कुमार सुनारी (Manish Kumar Sunari) का बचपन आर्थिक तंगी में गुजरा, लेकिन दृढ़ इच्छा शक्ति से आज वह अपने परिवार और गांव का नाम रोशन कर रहे हैं।
दृढ़ संकल्प से नई ऊंचाइयों को छुआ
सरकारी शिक्षक रहे रामचरण मीणा के बड़े बेटे मनीष कुमार सुनारी (Manish Kumar Sunari) ने अपने जीवन में कई संघर्षों का सामना किया, लेकिन दृढ़ संकल्प और अथक प्रयासों से मनीष ने नई ऊंचाइयों को छुआ। इसमें उनके दोस्तों एवं कॉलेज के साथियों का बड़ा योगदान रहा। साढ़े 4 साल की बेटी आर. दर्शिका के पिता मनीष कुमार की शादी वर्ष 2018 में पीपलहेड़ा (रैणी) निवासी ममता के साथ हुई।
- Jagram Gurjar 3 दशक के संघर्ष से संगठन बनाने तक की कहानी
- Sushila दे रही अखबार की कतरनों से 50 महिलाओं को रोजगार
- Best Positive News Stories in Rajasthan-Positive Connect
- Naina Rathore : 4 साल में बागवानी से मिली पहचान, तनाव खत्म
- Free Teaching : अलवर में सीमा मेहता बनी 300 बच्चों की मददगार
- Pink Yam Farming से आप ऐसे कमा सकते हो 2 लाख रुपए बीघा
- Israeli Kanak से राजस्थान के इस किसान की ऐसे हुई 2 गुणा कमाई
- Brij Utensil Bank: राजस्थान में यहां 6 दोस्तों की अनूठी पहल
- Geeta Kumari ने राजस्थान यहां और इसलिए कराई 3 बीघा भूमि दान
- Rajesh Lawania : 500 सरकारी स्कूलों में बदलाव के नायक
- Principal Neelam Yadav को मिला नेशनल टीचर अवार्ड 2025
- Okra Cultivation से राजस्थान के इस गांव को मिली नई पहचान
- Teacher Durgaram Muwal ने यहां कराया 2000 बच्चों को मुक्त
- Teacher Sunita Gulati: 2022 में अर्जित किया राष्ट्रीय सम्मान
- Teacher Deepak Joshi बीकानेर को 2023 में मिला ग्लोबल अवार्ड
- Hockey in Hanumangarh: ‘इन्होंने’ ऐसे बढ़ाई साख
- Green Chilli Cultivation: यहां 2 करोड़़ से ज्यादा की पैदावार
- Pad Woman Bharti : 5000 गरीब महिलाओं को बना रही आत्मनिर्भर
- Imran Khan Alwar : ग्लोबल टीचर प्राइज 2024 में शार्टलिस्ट
- Orphanage अब ‘इनका’ घर-परिवार, भरतपुर में 2020 में यहां खुला
- Sampoorna Shiksha : 5 प्रोजेक्टों से बाल विकास की वाहक
- Tara Sansthan: वृद्धाश्रमों में ऐसा आनंद ले रहे 300 बुजुर्ग
- WhatsApp Group से नेक काम, भरतपुर बीट्स से 271 युवा जुड़े
- Anganwadi Worker अनिता को यूं मिला 2024 में राष्ट्रीय सम्मान
- Teacher Priyanka: इस सरकारी स्कूल का नामांकन ऐसे किया 2 गुणा
- Prashant pal : 4700 महिलाओं को सशक्त बनाने की प्रेरक कहानी
- Menstruation Aware: यहां 55 फीसदी महिलाएं यूज करती ये पैड्स
- Watermelon Cultivation: 20 बीघे में नवकिरण से तेजवीर निहाल
- Government School बना 3 साल में बदहाली से आदर्श
- Teamwork से अलवर का यह स्कूल भवन 3 साल में बना आकर्षक
- Madhu Charan वर्ष 2019 से लड़ रही महिलाओं के हक की लड़ाई
- Schoolgirls का आत्मविश्वास बढ़ा रही यह ड्रेस, बनाए 3 ग्रुप
- Teacher Maya Khichar ऐसे बनी मजबूत, 2 मौंतों का दर्द झेला
- Right Guidance: मेवात में कोमल की 3 साल में ऐसे बदली जिंदगी
- Mewat Daughters बनीं आत्मनिर्भर, शिक्षा पाने को चलीं 10 किमी
- Girls Education : मजदूरी से फीस जुटा कॉलेज पहुंची 12 स्टूडेंट
- Mewat Woman : शादी बाद फिर पढ़ाई, 10 वीं-12वीं पास की
- Illiteracy in Mewat : 2 दशक से दाग मिटा रही मुस्लिम बेटियां
- Uneducated Jummi : 14 साल का संघर्ष, बेटी को ऐसे बनाया जेईएन
- yoga से सेहत की संजीवनी ऐसे बांट रहे 70 वर्षीय ऋषिकेश
- Girl Education मेवात में बढ़ावा दे रहे 53 साल के नूर मोहम्मद
- Unique Restaurant देखने का क्रेज ज्यादा, लागत 3 करोड़
- कभी मौत का दूसरा नाम था AIDS, अब कम हो रही बीमारी
- Digital Library बढ़ा रही 13 स्कूल में बच्चों का आत्मविश्वास
- Suratgarh CHC की डॉक्टर्स ने ऐसे बदली दशा, ओपीडी हुई 15 सौ
- Relief Disabled : पाली में स्वावलंबन फाउंडेशन की अभिनव पहल
- Plantation: बेटी की बीमारी से बदल गई 40 वर्षीय डाक्टर की सोच
- Forbes Magazine : 10 उद्यमियों में भरतपुर के Dr. Naveen Parashar
- Free Education : पैरों से लिखता राजस्थान का 34 वर्षीय कृष्णा
- Helicopter Ride 75 वर्षीय दादी को निजी हेलीकॉप्टर में घुमाया
- Manish Kumar Sunari हेलीकॉप्टर कम्पनी बना दे रहे 80 को नौकरी
- इस देश का Education System सर्वाधिक दबावभरा
- इस देश का Education System दुनिया में सबसे श्रेष्ठ
- IT Jobs Rajasthan : जैनेन्द्र दे रहे 200 युवाओं को रोजगार
- Classical Music के मुरीद यहां ग्रामीण, फिल्मी गानों से परहेज
- Free Library: बच्चों को शिक्षा दे रहा 32 वर्षीय युवा समयसिंह
- Kavita Singh Bharatpur : 20 सालों से स्ट्रीट डॉग की मसीहा
- Specially Abled Children: संकेत संग 200 होनहार दिखा रहे हुनर
- Dragon Fruit की खेती करके आप भी इनकी तरह हो सकते हैं मालामाल
- Organic Farming : राजस्थान की 3 महिला किसानों की सफल कहानी
- Hitech Nursery : राजस्थान में इस किसान की ऐसे बढ़ी 4 गुणा आय
- knowledge enhancement program: विदेश में नया सीखेंगे युवा किसान
- Bargad Man Teacher: मनाते पौधों का बर्थडे, बांधते रक्षासूत्र
- Journalist Jyoti Sharma : 300 कहानियां लिखने से मिली पहचान
- Apnaghar Bharatpur: 6 हजार असहायों की सहारा बनीं बबीता दीदी
- Keoladeo National Park: घना घूमने वाले पर्यटकों को राहत
- Mustard : 6 उन्नत किस्में विकसित, बढ़ाएंगी उत्पादन और तेल
- Special Rescue Campaign: अपनाघर में ये खुश तो वे अपने घर में
- Mobile Veterinary Unit : पशु बीमार है तो घबराएं नहीं
- Special Childrens के अभिभावक राजस्थान में ऐसे हुए चिंतामुक्त
- Special Children Rajasthan : ‘इनके’ 12 बच्चों की बदली किस्मत
- Special Children : ‘इन्हें’ अनदेखा नहीं, ऐसे प्यार की है दरकार
- Bikaner Ki Pathani 5 साल की तब दोनों हाथ खोए, हिम्मत नहीं
- Mrityu Bhoj : कब मिलेगा ऐसी कुरीति से छुटकारा
- Viksit Bharat : जन भागीदारी से ही होगा सपना साकार
- World Smile Day तलाश शुद्ध मुस्कुराहट की!
- Nek Kamai Foundation ने किया 218 गरीब बेटियों का कन्यादान
- Dhannaram Nayak:राजस्थान में बाल विवाह के खिलाफ 2 दशक से जंग
- Dr Mahendrapal: राजस्थान में यहां 50 साल से कर रहे फ्री इलाज
- Kinnar Neetu Mausi ने राजस्थान में बसाया 130 बेटियों का घर
मनीष ऐसे चढ़े सफलता की सीढिय़ां
Manish Kumar Sunari ने एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज, जोधपुर से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। फिर कुछ समय विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित होकर नौकरी भी की।
इसके बाद, उन्होंने खुद का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया और विज्ञापन क्षेत्र में कदम रखा। यहां उन्होंने भारतीय रेलवे, एनएचएआई और अन्य प्रतिष्ठानों के साथ कार्य किया।
सफलता की इस सीढ़ी पर चढ़ते हुए Manish Kumar Sunari ने एयरलाइन सेवाओं में अपनी विशेषज्ञता को विस्तार दिया और अब वे राजनीतिक एवं गैर-राजनीतिक आयोजनों के साथ-साथ सरकारी कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर और प्राइवेट जेट उपलब्ध करवा रहे हैं।
ऐसे आया हेलीकॉप्टर कम्पनी बचाने का विचार
छपाका सॉल्यूशंस एंड बुक योर हेलीकॉप्टर डॉट कॉम ( Chapaka Solutions and Book Your Helicopter.com) के सीईओ (CEO) व एमडी (MD) Manish Kumar Sunari पॉजिटिव कनेक्ट को बताते हैं कि वर्ष 2013 में एयर कम्पनियों से जुडकऱ विधानसभा चुनाव में हेलीकॉप्टर सेवा का मोर्चा संभाला।
समय की बचत और सस्ता भी
पॉजिटिव कनेक्ट को Manish Kumar Sunari बताते हैं, तब राजस्थान में हेलीकॉप्टर की सेवा उपलब्ध नहीं थी। इस कारण हेलीकॉप्टर दिल्ली से मंगाना पड़ता था, जिसमें 10 लाख रुपए का खर्चा आता था। उस समय यह विचार आया कि क्यों ना राजस्थान के जयपुर में ही हेलीकॉप्टर की सेवा उपलब्ध कराई जाए। इससे दिल्ली से हेलीकॉप्टर के आने-जाने का समय बचेगा और लोगों को सस्ता भी पड़ेगा।
2 हेलीकॉप्टर व एक जेट है मनीष के पास
Manish Kumar Sunari के पास फिलहाल दो हैलीकॉप्टर और एक प्राइवेट जेट के साथ यात्रियों को हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध करा रहे है। जेट एयरपोर्ट से एयरपोर्ट तक ही ले जाया जा सकता है। मनीष फिलहाल 80 लोगों को रोजगार दे रहे हैं।
हर साल हेलीकॉप्टर की 70-80 बुकिंग
पॉजिटिव कनेक्ट से बातचीत में एयर टूरिज्म एक्सपर्ट (Air tourism expert) Manish Kumar Sunari बताते हैं कि वे शादी, पुष्प वर्षा, प्री-वैडिंग, गानों की शूटिंग, एयर एम्बुलेंस, अभिनेता व राजनेताओं को हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराते हैं।
इसके लिए आयोजक को कम से कम 10-15 दिन पहले बुकिंग करानी होती है। इसके बाद वे लीगल प्रक्रिया पूरी कर तय समय पर हेलीकॉप्टर की सुविधा देते हैं।
कहीं के लिए भी सेवाएं उपलब्ध
Manish Kumar Sunari बताते हैं कि न्यूनतम 2 घंटे की उड़ान का साढ़े 3 लाख से 5 लाख रुपए आयोजक से लिए जाते हैं। एक साल में वे हेलीकॉप्टर की 70 से 80 बुकिंग कर लेते हैं। वे देश-विदेश में कहीं के लिए भी सेवाएं उपलब्ध करा देते हैं।
नई सोच के साथ अपने सपनों को आकार दें युवा
पॉजिटिव कनेक्ट से चर्चा के दौरान Manish Kumar Sunari ने माना कि गांव वालों का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है। इस मुकाम पर पहुंचने में परिवार और गांव वालों का बड़ा योगदान है और उनके आशीर्वाद से ही वह अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल कर पाए हैं। Manish Kumar Sunari चाहते हैं कि युवा अपने सपनों को नई सोच के साथ आकार दें। (क्रमश:)
अगली स्टोरी में पढ़ें….Helicopter Ride 75 वर्षीय दादी को निजी हेलीकॉप्टर में घुमाया
